Friday, October 31, 2025
Homeआज तक का खबरअनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय निरसा मे अपराध गोष्ठी का आयोजन किया

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय निरसा मे अपराध गोष्ठी का आयोजन किया

धनबाद/मनोज कुमार सिंह

धनबाद/निरसा: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय निरसा में माह जनवरी 2024 का अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निरसा रजत मानिक बाखला द्वारा अपराध गोष्ठी में उपस्थित सभी थाना प्रभारी के समक्ष माह में प्रतिवेदित एवं निष्पादित होने वाले संभावित कांडों की समीक्षा की गई। लंबित कांडों में अनुसंधान पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। चोरी, गृहभेदन, वाहन चोरी इत्यादि की रोकथाम हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। वारंट, कुर्की, सम्मन इत्यादि का निष्पादन करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही अन्य सभी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की गई। इस बैठक में पुलिस पदाधिकारी सुनील सिंह थाना प्रभारी चिरकुंडा, नयन सुख दादेल, पुलिस निरीक्षक निरसा अंचल, योगेंद्र पासवान पुलिस निरीक्षक चिरकुंडा आंचल, मानस कुमार साधु, सुभाष चंद्र शर्मा, रजनीश कुमार सिंह, नीरज कुमार झा, असफाक आलम, घासीराम मारडी, जे0पी0 वर्मा आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments