साहिबगंज : राहुल गांधी के न्याय यात्रा को सफल और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से साहेबगंज जिले के सभी प्रखंडों में कॉंग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं तथा आम जनता के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है |
इस क्रम में मिर्जाचौकी स्थित महादेववरण के कांग्रेस कार्यालय में कॉंग्रेस की एक बैठक वरीय कॉंग्रेस नेता योगेंद्र तांती की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सचिव अनिल ओझा उपस्थित हुए | बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में साहिबगंज नगर के नगर अध्यक्ष महेंद्र पासवान तथा सदर प्रखंड साहिबगंज के प्रखंड अध्यक्ष मनोज ओझा और युवा इंटक के जिलाध्यक्ष अंशु पाल तांती उपस्थित हुए |
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कॉंग्रेस नेता अनिल ओझा ने कहा कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा में जुड़ने के लिए आम जनता तथा कार्यकर्ता में उत्साह है ऐसा लगता है जैसे पूरे क्षेत्र के लोग राहुल गांधी की तरफ एक आशा भरी निगाह से देख रहे हैं | राहुल जी को देखने और उनको अपनी बातों को कहने तथा उनके बातों को सुनने के लिए लोग हजारों की संख्या में जाने को तैयार हैं | लोगों का उत्साह देखकर के लगता है की अपने लोकप्रिय नेता का एक झलक पाने और उनकी बातों को सुनना चाहते हैं |
अनिल ओझा ने कहा कि देश में बढ़ती हुई गरीबी ,बेरोजगारी महंगाई और भ्रष्टाचार से लोग ऊब गए हैं और दूसरी तरफ गरीब, किसान मजदूर महंगाई से परेशान है देश के युवा बेरोजगार हैं और नौकरी के लिए परेशान है ऐसे में सबका आशा देश के एकमात्र लोकप्रिय नेता राहुल गांधी से है जिसे सबलोग आशा और विश्वास के साथ उनके तरफ देख रहे हैं | मिर्जाचौकी सहित राजमहल विधानसभा क्षेत्र से हजारों लोग और कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे |
इस बैठक में कॉंग्रेस के प्रदेश सचिव अनिल ओझा, नगर अध्यक्ष महेंद्र पासवान, प्रखंड अध्यक्ष मनोज ओझा, कॉंग्रेस नेता योगेंद्र तांती, मजदुर कॉंग्रेस के युवा अध्यक्ष अंशु पाल तांती, प्रखंड उपाध्यक्ष पंकज गुप्ता, , हीरा यादव, विनोद गुप्ता ,अनिल सोनी, सूरज कोड़ा , दिलीप कोड़ा, नीरज भगत ,अरुण कोड़ा,छोटू तांती, नंदन तांती, मुन्ना मोहली ,श्याम मोहली, उमेश गुप्ता ,चमन लाल मंडल, प्रमोद साह ,भोलू कोड़ा, दीपक तांती, चुन्ना तांती, नंदी ठाकुर ,मोनू जायसवाल ,चंदन रजक, झुमरी देवी, राजू मंडल ,नीलू देवी, हेमा देवी ,लीला देवी, बादल कुमार ,आयुष कुमार, नितिन कुमार सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे |
