Monday, October 27, 2025
Homeआज तक का खबरLoksabha Election: गठबंधन में खींचतान के बीच कांग्रेस का ऐलान, झारखंड...

Loksabha Election: गठबंधन में खींचतान के बीच कांग्रेस का ऐलान, झारखंड की इन 3 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

झारखंड में इंडिया के घटक दलों में सीटों को लेकर चल रही रस्साकशी के बीच बुधवार देर शाम कांग्रेस ने राज्य की तीन सीटों के लिए प्रत्याशी का ऐलान कर दिया। खूंटी से कालीचरण मुंडा को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं हाल ही में भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए जय प्रकाश भाई पटेल को हजारीबाग और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव भगत को लोहरदगा से उम्मीदवार बनाया गया है।

दिल्ली में सीईसी की बैठक के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने केसी वेणुगोपाल ने तीनों नामों का ऐलान किया। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय समिति की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, महासचिव केसी वेणुगोपाल और स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन केपी राणा के अलावा झारखंड के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर और झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम शामिल हुए। इसमें नामों पर मंथन हुआ।

सीटों के ऐलान के बाद राजेश ठाकुर ने कहा कि शेष सीटों के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान एक-दो दिन में कर दिया जाएगा। वहीं, आलमगीर आलम ने कहा कि कांग्रेस और झामुमो में पहले ही सीट शेयरिंग को लेकर फार्मूला फाइनल हो गया है, जल्द बचे नामों का ऐलान होगा।

जयप्रकाश भाई पटेल: जयप्रकाश भाई पटेल पिछले दिन ही कांग्रेस में शामिल हुए। पटेल 2011 के विधानसभा उपचुनाव से ही मांडू से विधायक रहे हैं।

सुखदेव भगत: सुखदेव भगत दूसरी बार कांग्रेस प्रत्याशी बने हैं। वे 2019 में लोकसभा चुनाव में भाजपा के सुदर्शन भगत से 10363 वोटों से हार गये थे।

कालीचरण मुंडा: कालीचरण मुंडा खूंटी से तीसरी बार कांग्रेस के प्रत्याशी बनाये गये हैं। वे 2014 और 2019 में भी कांग्रेस के प्रत्याशी थे। पर हार गए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments