Friday, October 31, 2025
Homeआज तक का खबरकल्याणश्वरी टासरा माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कोयला डिस्पैच शुरू, दो गुटों में...

कल्याणश्वरी टासरा माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कोयला डिस्पैच शुरू, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट

 धनबाद/मनोज कुमार सिंह

धनबाद: धनबाद के गौशाला ओपी अंतर्गत सेल की महत्वाकांक्षी टासरा परियोजना में एमडीओ कल्याणश्वरी टासरा माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कोयला डिस्पैच शुरू होते ही विवाद खड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि यहां दो मजदूर संगठनों और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हुई। दोनों तरफ से जमकर लाठियां चलीं। मारपीट की इस घटना में कई लोग घायल हो गये। देखते ही देखते यह इलाका पूरी तरह रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।

सूचना मिलते ही गौशाला ओपी पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस को स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। मौके पर पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं। यह घटना तनावपूर्ण है।

 

वॉल्वो रोकने के बाद बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार सेल टासरा परियोजना के लिए एमडीओ की अधिकृत कंपनी कल्याणकारी टासरा माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कोयले का प्रेषण शुरू किया गया था। कंपनी टासरा परियोजना से कोयला लोड कर दो वॉल्वो जा रही थी। इस दौरान दोनों वॉल्वो को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया। इसके बाद विवाद बढ़ गया।

बताया जा रहा है कि डिस्पैच शुरू होने के बाद जनता मजदूर संघ के टासरा शाखा अध्यक्ष बिरजू सिंह ने अपने समर्थक ग्रामीणों के साथ झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर गौशाला के पास कोयला लदे वॉल्वो को रोक दिया। जनता मजदूर संघ की इस कार्रवाई से नाराज ग्रामीण विरोध में उतर आये और वॉल्वो को छुड़ाने लगे। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई।

मारपीट में मासस नेता जीतू सिंह, झामुमो नेता गोवर्धन मंडल समेत कई ग्रामीण शामिल थे। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और झंडे चले। इसमें कई लोग घायल हो गये। घायलों में रैयत ग्रामीण राहुल सिंह, विनोद सिंह,रिकी कुमार, कालीपदो मंडल, राजू सिंह का नाम शामिल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments