Wednesday, November 5, 2025
Homeआज तक का खबरहेमंत सोरेन पर षड्यंत्रपूर्वक कार्रवाई कर रही केंद्र सरकार: शाहजहां, झामुमो का...

हेमंत सोरेन पर षड्यंत्रपूर्वक कार्रवाई कर रही केंद्र सरकार: शाहजहां, झामुमो का न्याय मार्च शुरू

साहिबगंज : हेमंत सोरेन पर ईडी की कार्रवाई के ख़िलाफ़ झामुमो ने शनिवार से अपना न्याय मार्च शुरू कर दिया। तालझारी में प्रखंड अध्यक्ष चरण हांसदा के नेतृत्व में न्याय मार्च निकाला गया। जिसमें जिला अध्यक्ष शाहजहां अंसारी ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ईडी का दुरुपयोग कर झारखंडी योद्धा हेमंत सोरेन पर षड्यंत्रपूर्वक कार्रवाई कर रही है। जिससे कार्यकर्ताओं व जनता में आक्रोश व्याप्त है। न्याय मार्च कर एक-एक नागरिक को हेमंत सोरेन के साथ हो रहे अन्याय व केंद्र सरकार की केंद्रीय एजंसियों के दुरुयोग की जानकारी दी जा रही है। एक-एक गांव व पंचायत में कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को इस अन्याय से अवगत करा रहे हैं। वहीं लोगों को राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी भी दे रहे हैं। मौके पर प्रखंड सचिव हामिद अंसारी, शमशुल हक़, लुथरु हेंब्रम, सकल हांसदा, अब्दुल सत्तार, बड़का हांसदा, हन्नान अंसारी, हरदेव पंडित व अन्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments