Tuesday, October 28, 2025
Homeआज तक का खबरभाजपा कोलांचल धनबाद में चुनाव जीतने की रणनीति बनाने में जुटी बीजेपी...

भाजपा कोलांचल धनबाद में चुनाव जीतने की रणनीति बनाने में जुटी बीजेपी कार्यकता, बाबूलाल मरांडी ने संभाला मोर्चा, कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स

धनबाद/मनोज कुमार सिंह

धनबाद: धनबाद लोकसभा सीट पर उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। लेकिन चुनाव को जीतने के लिए पूरी तरह से सजग है। चुनाव जीतने की रणनीति बनाने के लिए आज जिले के पार्टी कार्यालय में धनबाद लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी,धनबाद लोकसभा प्रभारी सुरेश प्रसाद साहू, बोकारो विधायक और विधानसभा में सचेतक बिरंची नारायण, सत्येंद्र कुमार व तमाम आला नेता इस बैठक में मौजूद रहे।

बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभी नेताओं को चुनाव जीतने के लिए टिप्स दिया। कुल 37 विभाग के पदाधिकारी को चुनाव संबंधी जानकारी दी गई। बूथों तक पहुंच कर लोगों को पार्टी के द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों के बारे में जानकारी देने और केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर तक समझने की कोशिश को लेकर बाबूलाल मरांडी अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

वहीं, चुनाव प्रबंधन समिति की इस बैठक में धनबाद से भाजपा विधायक राज सिन्हा, प्रदेश कार्य समिति की सदस्य रागिनी सिंह और पूर्व में मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल शामिल नहीं हुए। बताया जा रहा है कि यह तीनों दिल्ली में कैंप किए हुए हैं। तीनों धनबाद लोकसभा सीट की दावेदारी में लगे हैं। लेकिन फिलहाल इसकी घोषणा नहीं हो सकी है। इन तीनों के अलावे सांसद पीएन सिंह, विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, सरोज सिंह और विधायक ढुल्लू महतो भी दावेदार हैं। लेकिन अब तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है। धनबाद लोकसभा सीट को लेकर भले ही उम्मीदवार तय नहीं हुआ है लेकिन पार्टी जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से ही जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments