Thursday, October 30, 2025
Homeआज तक का खबरभाजपा ने झारखण्ड सरकार के विरोध में राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापन

भाजपा ने झारखण्ड सरकार के विरोध में राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापन

विष्णुगढ़/जीवन सोनी : भारतीय जनता पार्टी विष्णुगढ़ के दोनों मंडलो ने संयुक्त रूप से प्रखण्ड मुख्यालय परिसर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार वर्तमान झारखंड सरकार की जनविरोधी नीतियों तथा भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी सरकार के खिलाफ आज 04 मार्च 2024 को एकदिवसीय धरना दिया गया।

आयोजित धरने की अध्यक्षता पश्चिमी मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल ने तथा संचालन पूर्वी मंडल अध्यक्ष नारायण महतो ने किया।

धरना कार्यक्रम प्रभारी रंजीत कुमार सिन्हा,सह-प्रभारी सुरेश प्रसाद की उपस्थिति में धरने ऊर्जा दी गई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि वर्तमान चम्पई सोरेन की सरकार और पूर्व में हेमन्त सोरेन की सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी है।झारखंड की खनिज संपदाओं को बेतहाशा लुटा जा रहा है।सरकारी कार्यालयों में बिना रिश्वत के कोई काम नही होता,जिससे आम-जन इस सरकार से त्रस्त हो गई है।करीब दस हजार करोड़ के घोटाले की जाँच में फँसे हेमंत सोरेन अपनी गिरफ्तारी पर ड्रामा कर रहे,इस पर उदाहरण देते हुए रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा अगर मैं चोरी करता हूँ,और थानेदार मुझे गिरफ्तार कर्रें तो मैं केंद्र सरकार को दोषी ठहराऊंगा ये कहा से तथ्यपरक होगी ।जेएसएससी तथा सीजीएल के पेपर लीक होने से कई युवाओ का भविष्य अंधकार में डूब गया है।

सह-प्रभारी सुरेश प्रसाद ने अपनी बातों को रखते हुए कहा कि वर्तमान झारखण्ड की सरकार सत्ता में आने के पूर्व जनता से किये वादे भूल गई जैसे प्रत्येक वर्ष 5 लाख युवाओ को नौकरी,3 लाख का आवास जिसमे पूरा परिवार रह सके,गैरमजरूआ भूमि के रशीद काटने,5000 की बेराजगारी भत्ता समेत कई घोषणा की गई थी,जिसमे एक भी पूरा नही हो सका।सरकार चार वर्ष पूरा कर चुकी है,और जनता का हाथ खाली है। पेट्रोल में 25 रुपए की सब्सिडी किसी को मिला ?अबुआ आवास में घोर भ्रष्टाचार व्याप्त है,जिससे आमजन त्रस्त हो गया है,और अभी तक एक भी मकान नही बना यह सरकार सिर्फ जनता को आँख में धूल झोंक रही है।

धरने की समाप्ति के पूर्व उपरोक्त बिंदुओं पर राज्यपाल के नाम से ज्ञापन सौंप कर झारखंड सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन की मांग की गई।

इस मौके पर साँसद प्रतिनिधि मधुसूदन प्रसाद,सुशील कुमार मंडल,पूर्व मंडल अध्यक्ष डोमन प्रसाद गुप्ता,मंडल उपाध्यक्ष महादेव मंडल,उमा देवी,महामंत्री प्रकाश साव,मंत्री निर्मल कुमार,राजेश सोनी,संतोष कुमार महतो,महेंद्र कुमार महतो,अंजू देवी,सविता देवी,सोनी देवी,ममता देवी,मुन्नीलाल महतो,गोविंद महतो,तुलसी सिंह,नागेश्वर महतो,कौलेश्वर महतो,फूलचंद महतो,बासुदेव महतो,अशोक मंडल,कन्हाई यादव,नीतीश कुमार बर्णवाल,सुनील कुमार मिश्रा,अनुप कसेरा,डब्लू सोनी,सुखदेव मंडल,सुरेश मंडल,सुरेश कुमार दास,टेकलाल राम,छोटू सोनार,बच्चन राम मेहता,राजू महतो,गोविंद कुमार महतो,झल्लू पंडित,रामकुमार पटेल,कौलेश्वर मरांडी,हेमलाल साव,रामचंद्र महतो,मिठू यादव,भीखन रविदास,रघुनंदन प्रसाद,रामधन माली समेत सैकड़ो की सँख्या में कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments