Tuesday, October 28, 2025
Homeआज तक का खबरबीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं को दिए चुनाव के टिप्स

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं को दिए चुनाव के टिप्स

जामताड़ा/चंदन सिंह

जामताड़ा भाजपा कार्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और लोकसभा चुनाव को लेकर दिशा निर्देश दिया। मौके पर भाजपा दुमका लोकसभा प्रत्याशी सीता सोरेन साथ ही सारठ के विधायक रणधीर सिंह मौजूद थे।

कार्यकर्ताओं को टिप्स देने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में जो काम किया है वह आज तक नहीं हुआ था और इसकी चर्चा सिर्फ हमारे देश में नहीं बल्कि विदेशों में भी हो रही है। कॉंग्रेस ने काफी समय देश मे राज किया यहाँ के लोगों को किया दिया कॉंग्रेस ने। ऐसे में जनता इस बार भाजपा को चुनेगी।

वहीं लोकसभा के प्रत्याशी सीता सोरेन ने कही कि देवर देवरानी ने हमें इज्जत नहीं दिया और यही वजह है कि मुझे अलग पार्टी चुनना पड़ा उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार की राह पर है जिससे भाजपा नहीं चलने देगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments