Thursday, October 30, 2025
Homeआज तक का खबरभाजपाइयों ने एक दिवसीय धरना दिया 

भाजपाइयों ने एक दिवसीय धरना दिया 

जामताड़ा/चंदन सिंह 

राज्य सरकार के विरोध में भाजपायों ने जामताड़ा के सभी प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। जामताड़ा प्रखंड कार्यालय के सामने भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन का आयोजन हुआ। जिसमें भाजपायों ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज हत्या दुष्कर्म सहित अपराधी घटनाएं बढ़ गई है देखने वाला कोई नहीं है। परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो जा रहा जिससे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। पर सरकार बैठी है। जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि इस सरकार ने जनता को धोखा दिया है चुनाव पूर्व जो वादा किया था उसे पूरा नहीं किया है। इसलिए तब तक आंदोलन करते रहेंगे जब तक इस सरकार को सत्ता से उखाड़ नहीं फेंकेंगे। जामताड़ा के अलावे नाला कुंडहित कर्माटांड़ फतेहपुर नारायणपुर सभी प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments