Sunday, October 26, 2025
Homeआज तक का खबरभाजपा ने झारखंड की गांडेय सीट पर उतारा प्रत्याशी, किसे मिला टिकट

भाजपा ने झारखंड की गांडेय सीट पर उतारा प्रत्याशी, किसे मिला टिकट

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति ने झारखंड की गांडेय सीट पर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने इस सीट दिलीप वर्मा को टिकट दिया है। यह सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। सरफराज अहमद अब राज्यसभा सांसद हैं। उनके राज्यसभा सांसद बनने के बाद इस सीट पर उपचुनाव का ऐलान किया गया है।

बीते दिनों चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनावों के कार्यक्रम का ऐलान किया था। इस दौरान अलग-अलग राज्यों की खाली पड़ी विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव करवाने को लेकर आयोग ने तारीखों का ऐलान किया था। इसमें झारखंड की गांडेय विधानसभा सीट पर भी आयोग ने उपचुनाव करवाने का ऐलान किया था। चुनाव आयोग के ऐलान के बाद भाजपा की तरफ से प्रत्याशियों की खोज शुरू हो गई। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने गांडेय सीट के लिए दिलीप कुमार वर्मा के नाम का ऐलान कर दिया है।

बीते दिनों हुए राज्यसभा चुनावों में झारखंड मुक्ति मोर्चा से सरफराज अहमद और भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रदीप वर्मा निर्विरोध राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हुए थे। सरफराज अहमद जेएमएम के विधायक भी थे। उनके निर्वाचन के बाद सीट खाली हुई थी, जिसपर अब चुनाव होना है।

झारखंड में 81 विधानसभा सीटें हैं। सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद गांडेय सुरक्षित सीट को खाली घोषित कर दिया गया था। अब उसपर उपचुनाव की तारीख का भी ऐलान हो गया है। गांडेय सीट पर 20 मई को मतदान का ऐलान चुनाव आयोग द्वारा किया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि झामुमो इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को चुनाव मैदान में उतार सकती है।

झामुमो नीत सत्तारूढ़ गठबंधन के पास 81 सदस्यीय विधानसभा में 47 विधायक हैं। विधानसभा में भाजपा के 26, आजसू पार्टी के तीन विधायक हैं। इसके अतिरिक्त राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) के एक-एक विधायक, दो निर्दलीय और एक मनोनीत सदस्य है।

इस दौरान झारखंड में लोकसभा चुनाव भी होंगे। झारखंड में 14 लोकसभा सीटें हैं। 2019 में हुए लोकसभा चुनावों भाजपा ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस, जेएमएम और आजसू को भी एक-एक सीटों पर जीत मिली थी। इस बार भी आजसू और बीजेपी गठबंधन के तौर पर झारखंड में लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments