Monday, October 27, 2025
Homeआज तक का खबरभारतीय जनता पार्टी द्वारा हज़ारीबाग लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक दिन एक...

भारतीय जनता पार्टी द्वारा हज़ारीबाग लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक दिन एक विधानसभा प्रवास अभियान के तहत बूथ समीक्षा के कार्यक्रम का आयोजन

विष्णुगढ़ प्रखण्ड मुख्यालय स्थित झारखण्ड मैरेज हॉल में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा हज़ारीबाग लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक दिन एक विधानसभा प्रवास अभियान के तहत बूथ समीक्षा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित लोगों ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय के वृतचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रवासी बतौर मुख्यातिथि रणंजय सिंह उर्फ कुण्टू बाबू ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन टाटीझरिया प्रखण्ड कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश पति सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर रंजीत सिन्हा तथा खिरोधर साहू की गरिमामयी मौजूदगी में बैठक का आरम्भ किया गया।बैठक में तीनो मंडलो के अध्यक्षों समेत,मंच-मोर्चा के पदाधिकारी,शक्तिकेन्द्र संयोजक सह-संयोजक,बूथ अध्यक्ष की उपस्थिति रही। प्रवासी प्रभारियों ने बारी-बारी से शक्तिकेन्द्र के संयोजक,सह-संयोजक,बूथ अध्यक्षो से संवाद कर बूथ की समीक्षा की गई।इस मौके पर रणंजय सिंह उर्फ कुण्टू बाबू ने कहा कि जो भाजपा के हो गए उनका हार्दिक अभिनंदन।बूथ मजबूत तो 400 पार का लक्ष्य मुश्किल नही।

आगे की जानकारी देते हुए पश्चिमी मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनाँक 02 अप्रैल 2024 को हज़ारीबाग लोकसभा साँसद प्रत्याशी मनीष जयसवाल का विष्णुगढ़ पूर्वी में जनसंपर्क अभियान के तहत आगमन है।उनका आगमन प्रातः 07:45 में होगा अतः तमाम भाजपा कार्यकर्ता समय पर उपस्थित होकर उनका स्वागत करें।इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्वी मंडल प्रभारी रंजीत सिन्हा,सुरेश प्रसाद,जिला मंत्री अरविन्द कुमार पप्पू,माण्डू विधानसभा विस्तारक राजा महतो,पूर्वी मंडल अध्यक्ष नारायण महतो,पश्चिमी मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल,टाटीझरिया कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश पति सिंह,मिथलेश पाठक,साँसद प्रतिनिधि भुवनेश्वर पटेल,साँसद प्रतिनिधि मधुसूदन प्रसाद,सुशील कुमार मंडल,सुनील कुमार वर्मा,सुशील महतो,शम्भूनाथ पांडेय,संतोष कुमार महतो,पूर्व मंडल अध्यक्ष डोमन प्रसाद गुप्ता,पिंकी देवी,रीना बर्मन,अंजू देवी,सीमा देवी,गायत्री देवी,पिंगला देवी,सुमन देवी,उमा देवी,सुनील मिश्रा,निर्मल कुमार,संजय कुमार (बब्लू),शेरू सिंह(दामोदर घटवार)गुलाब राम,मंजीत सिंह,दीपक कुमार रजक,कन्हाई यादव,नीतीश कुमार बर्णवाल, विनोद गुप्ता,टेकलाल राम,अशोक कुमार गुप्ता,संदीप कुमार कसेरा,मन्नू पांडेय,संतोष मंडल,राजेश यादव,शंकर प्रसाद,कृष्णा साव,सहदेव यादव,होपन सिंह,प्रकाश साव,सुखदेव रजवार,चूड़ामनी पांडेय,दिनेश्वर साव,सहदेव दास,रामकिशुन महतो,नुनुगोपाल,तुलसी सिंह रजनी,सूरज पाठक, रामचंद्र महतो,श्यामसुंदर विश्वकर्मा,रवि कुमार महतो,अनुज पांडेय,अनूप कुमार कसेरा,प्रभु प्रसाद विश्वकर्मा,अशोक कुमार यादव,झल्लू पंडित,रंजीत यादव,धर्मवीर यादव,सतीश पटेल,राकेश वर्मा(डब्लू सोनी) समेत सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments