Monday, October 27, 2025
Homeआज तक का खबरगैंगरेप से पहले पति को बांध दिया, मुझपर लात घूंसे बरसाते रहे,...

गैंगरेप से पहले पति को बांध दिया, मुझपर लात घूंसे बरसाते रहे, स्पेनिश महिला ने सुनाई रोंगटे खड़े कर देने वाली आपबीती

झारखंड के दुमका में शुक्रवार रात स्पेनिश महिला के साथ हुई गैंगरेप की वारदात ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। हर रोज इस मामले से जुड़े कई खुलासे  हो रहे हैं। स्पेनिश महिला ने उस खौफनाक रात का मंजर याद करते हुए कई बातें बताई हैं। 28 साल की ट्रैवल ब्लॉगर स्पेनिश महिला के साथ इस घिनौनी वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब वह अपने पति के साथ एक अस्थाई तंबु में सो रही थीं। उन्होंने बताया कि उसी दौरान तंबु में सात लोग घुस आए और उनके साथ मारपीट करने लगे। महिला ने बताया कि वह केवल उसका गैंगरेप करना चाहते थे।

पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि सातों आरोपियों ने गैंगरेप से पहले उसके पति हाथ बांध दिए और बुरी तरह पीटा। इतना ही नहीं उन्होंने महिला पर भी लात घूंसे बरसाए और फिर एक-एक कर उसका गैंगरेप किया। महिला ने बताया कि उन्होंने उन दोनों को लूट लिया, गर्दन पर चाकू रखा और जान से मारने की धमकी भी दी।  महिला ने बताया कि उन्हें लग रहा है था कि वह सातों आरोपी उनकी हत्या कर देंगे लेकिन भगवान की कृपा से वो जिंदा है।

इससे पहले महिला ने इंस्टाग्रापर पर अपने साथ हुई खौफनाक वारदात के बारे में बताते हुए कहा था कि कैसे सात लोगों ने उन्हें पीटा था और उन्हें जान से मारने की धमकी देकर महिला के साथ एक-एक कर गैंगरेप किया था। बता दें, महिला अपने पति के साथ बाइक टूर पर भारत आई थी। इससे पहले वो पाकिस्तान और बांगलादेश भी गई थी। उनका प्लान दुमका के रास्ते बिहार जाकर नेपाल जाने का था। घटना रांची से लगभग 300 किलोमीटर दूर हंसडीहा थाना क्षेत्र में कुरुमाहन में शुक्रवार को हुई।

दुमका के पुलिस अधीक्षक पीतांबर खेरवार ने बताया था कि महिला और पुरुष आधी  रात के करीब एक पेट्रोलिंग टीम को रोका था और उनके साथ हुई वारदात की जानकारी दी। लेकिन महिला स्पेनिश और इंग्लिश मिलाकर बोल रही थी इसलिए टीम को कुछ समझ नहीं आय़ा। टीम उन्हें पास के स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां डॉक्टरों ने महिला का चेकअप किया और उसके साथ बलात्कार होने की बात पुलिस को बताई।

सातों आरोपियों की पहचान, 4 गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक इस मामले के सातों आरोपियों की पहचान कर ली गई है। गैंगरेप के बाद ये सभी मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे. पुलिस ने इनमें से 4 को गिरफ्तार कर  लिया है और बाकी तीनों के भी जल्द पकड़े जाने की बात कर रहे हैं।

बीजेपी ने साधा राज्य सरकार पर निशाना

इस मामले को लेकर बीजेपी भी राज्य सरकार को घेरती नजर आ रही है। बीजेपी ने इस घटना को राज्य के लिए कलंक करार देते हुए कहा कि ये यहां बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को दर्शाती है। इस घटना ने झारखंड सरकार की नहीं बल्कि देश की छवि खराब की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments