Tuesday, November 11, 2025
Homeआज तक का खबररांची मे SVEEP के तहत मतदान के लिए चलाया गया जागरुकता अभियान..

रांची मे SVEEP के तहत मतदान के लिए चलाया गया जागरुकता अभियान..

राँची : रांची में SVEEP के तहत मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। आज दिनांक 03 अप्रैल 2024 को अटल स्मृति वेंडर मार्केट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों से चुनाव से संबंधित सवाल पूछे गए और सही जवाब देने वालों को उपहार भी दिया गया। लोगों को बताया गया कि राँची लोकसभा क्षेत्र में 25 मई को वोट डाले जाएंगे। निर्वाचन संबंधी जानकारी के लिए उपयोगी ऐप्स के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि वो चुनाव से संबंधित जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी (DEO) के विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल से भी प्राप्त कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments