हिरणपुर (पाकुड़): भाजपा की लिट्टीपाड़ा विधानसभा स्तरीय सांगठनिक बैठक सोमवार को हिरणपुर स्थित विवाह भवन में आयोजित हुई। जिसमें काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारियो ने भाग लिया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राजमहल विधायक सह राजमहल लोकसभा प्रभारी अनन्त ओझा मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक के पूर्व विधायक व अन्य पार्टी पदाधिकारियो द्वारा भारत माता , डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी व पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर पुष्पसुमन अर्पित किया गया। उपस्थित पार्टी पदाधिकारियो को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि भाजपा सबो के दिलो में बसती है।
सभी उत्साह व विश्वास के साथ आगामी राजमहल लोकसभा चुनाव में जीत की संकल्प ले। जिससे कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र की 400 की पार लक्ष्य को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे बड़े नेता के रूप में उभरे है। इसको लेकर हमे और भी सशक्त होकर कार्य करना है। हर बूथ में विजय दिलाना है। भाजपा की शासन में युवा , किसान , मजदूर , आदिवासी , गरीब सभी का विश्वास बड़ा है। जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और मजबूत करना चाह रहा है। आप सबो से अपील है कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी ताला मरांडी को भारी मतों से विजयी दिलाये। बैठक में विधायक ने सभी पंचायत के पार्टी पदाधिकारियो से रूबरू होकर जानकारी लिया व जीत का मंत्र दिया। वही पार्टी नेता दानियल किस्कु ने कहा कि इस चुनावी समर में हमे जीत हासिल करना है।
इसके लिए सभी बूथों को सशक्त करना है। कार्यक्रम का संचालन विजय भगत ने किया। इस मौके पर पार्टी नेता शिक्षानन्द मुर्मू , साहेब हांसदा , शिवचरण मालतो , किस्टों सोरेन , सुमित्रा मरांडी , कामेश्वर दास आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
