Wednesday, February 4, 2026
Homeआज तक का खबरविष्णुगढ़ के जोबर में कृषि विभाग व आत्मा ने की किसान संगोष्ठी...

विष्णुगढ़ के जोबर में कृषि विभाग व आत्मा ने की किसान संगोष्ठी का आयोजित

विष्णुगढ़/जीवन सोनी :-विष्णुगढ़ प्रखंड के जोबर पंचायत भवन सभागार में शनिवार को कृषि विभाग व आत्मा के सौजन्य से किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया ।जिसमें किसानों को फसल लगाने से पूर्व कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए उन्नत खेती के लिए तकनीकी सहायता से अच्छे पैदावार बढ़ाने के बारे में विस्तार से प्रशिक्षक ने किसानों को जानकारी दी।मिट्टी जांच उन्नत किस्म का बीज फसल चक्र पद्धति जैविक खाद का इस्तेमाल करने का तरीका जल प्रबंधन करते हुए कृषि क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए विभिन्न तरीके का उपाय बताया गया।वहीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभय कुमार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसान क्रेडिट कार्ड कुसुम योजना सिंचाई के लिए मोटर पंप सोलर पंप वित्तीय सहायता से प्राप्त करने के बारे में विस्तार से किसानों को बताया गया। फलदार पौधे आम नींबू सब्जी भिंडी करेला कद्दू अन्य रबी फसल के उत्पादन में बढ़ोतरी के लिए बहुत सारे उपाय बतलाए गए। किसान के साथ जन संवाद हुई इस अवसर पर प्रशिक्षक संजय कुमार एटीएम सुशील कुमार बीटीएम उमेश कुमार कृषक मित्र गोविंद कुमार महतो घनश्याम महतो मुखिया चेतलाल महतो पंचायत समिति सदस्य कैलाश महतो नारायण महतो सुखलाल महतो शिवदयाल महतो उप मुखिया दौलत महतो जितन सोरेन किशुन सोरेन मोहन महतो तुलसी सिंह रजनी खिरोधर महतो विनोद महतो हेमंती देवी खूबलाल महतो जीबाधन महतो किशुन महतो समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments