Monday, October 27, 2025
Homeआज तक का खबरJharkhand News : होली के बाद हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी फाइल...

Jharkhand News : होली के बाद हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी फाइल करेगा चार्जशीट, 53 दिन से जेल में हैं JMM नेता

झारखंड के बड़गांई अंचल के 8.46 एकड़ जमीन घोटाले में जेल में बंद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी की जांच जारी है। ईडी जांच पूरी करते हुए होली बाद मनी लाउंड्रिंग मामले में चार्जशीट दाखिल करेगी। ईडी ने हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को देर रात गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के 60 दिनों के अंदर आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करना अनिवार्य है। हेमंत सोरेन 53 दिनों से जेल में हैं। इसके हिसाब से ईडी के पास चार्जशीट दाखिल करने के लिए सात दिन शेष है।

होली अवकाश के बाद सिविल कोर्ट 27 मार्च को खुलेगा। 29 मार्च को गुड फ्राइडे का अवकाश है। ईडी संभवत 30 मार्च तक चार्जशीट दाखिल कर सकती है। बता दें कि ईडी गिरफ्तारी के दूसरे दिन हेमंत सोरेन को पुलिस रिमांड पर लेकर 13 दिनों तक पूछताछ कर चुकी है। साथ ही उस दौरान जेल में बंद निलंबित राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप प्रसाद, बिनोद सिंह समेत अन्य से पूछताछ की थी। उसी आधार पर ईडी हेमंत सोरेन और भानु प्रताप प्रसाद के खिलाफ मनी लाउंड्रिंग मामले में चार्जशीट दाखिल कर सकती है। ईडी ने पूर्व में सिर्फ भानु प्रताप प्रसाद के खिलाफ 3 अगस्त 2023 को केस किया था। बाद में उसी केस में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी हुई।

मुख्यमंत्रियों को नहीं जनभावनाओं को कैद किया जा रहा 

झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसी स्वतंत्र एजेंसियों को गुलाम बना लिया गया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलने वाले झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को ईडी द्वारा गिरफ्तार किया गया। ईडी का दुरुपयोग कर लोकतंत्र में मुख्यमंत्री अरविंद या हेमंत को ही गिरफ्तार नहीं किया गया है, बल्कि करोड़ों लोगों की भावनाओं को कैद किया गया है। जनता सब देख और समझ रही है।

मोदी के नेतृत्व में सभी भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जाएगा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कुछ दिनों पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की आग में अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने वाले भ्रष्टाचार के आरोपों में लिप्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा उपस्थित होने के संदर्भ में नौ समन भेजे गए थे, लेकिन वह ईडी के प्रश्नों का सामना करने के लिए उपस्थिति नहीं हुए। इससे उनके भ्रष्टाचार में लिप्त होने की आशंका बढ़ जाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments