साहिबगंज : झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय कमेटी के निर्देशानुसार उधवा प्रखंड अध्यक्ष तमरूद्धीन शेख के नेतृत्व में गुरुवार को उधवा प्रखंड के चांदशहर पंचायत में न्याय मार्च निकाली गई। जानकारी के अनुसार मुख्य रूप से झामुमो नेता केताबुद्दीन शेख न्याय मार्च में शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गांव भ्रमण करते हुए जेल का ताला टूटेगा,हेमंत सोरेन छुटेगा तथा हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे लगाया। वहीं झामुमो नेता केताबुद्दीन शेख ने कहा कि न्याय मार्च से भाजपा का सफाया होगा। उन्होंने कहा कि ईडी के द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की कार्रवाई की गई। कहा कि इसको लेकर लोगों में आक्रोश है। कहा कि राज्य सरकार गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अनवारूल हक,मो. ताजदार,जैनुल आबेदीन,हफीजुर रहमान,अखलाकुर रहमान,साबिना आसमिन सहित अन्य मौजूद थे।
चांदशहर में कार्यकर्ताओं ने निकाला न्याय मार्च
RELATED ARTICLES
