देवघर संवाददाता/संजय यादव
देवघर आगामी लोक सभा आम चुनाव 2024 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विशाल सागर की अध्यक्षता में आज शनिवार को समाहरणालय देवघर के सभागार में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान डीसी विशाल सागर ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रेसवार्ता के माध्यम से आप सभी मीडिया बंधुओं के साथ सभी मतदाताओं को निर्वाचन से जुड़ी जानकारियों से अवगत कराना। आगे उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव में मतदान करने के लिए मतदाता का नाम संबंधित मतदान केन्द्र की मतदाता सूची में निबंधित होना अनिवार्य है। विगत चुनावों में कहीं-कहीं से ऐसे मामलें प्रकाश में आते है कि कोई मतदाता अपना फोटो मतदाता पहचान पत्र (EPIC) लेकर मतदान करने जाते है, परन्तु मतदाता सूची में संबंधित मतदाता का नाम निबंधित नहीं होने के कारण यह मतदान करने से वंचित रह जाता है। ऐसे में आगामी लोकसभा आम चुनाव, 2024 में ऐसी एक भी घटना न हो, इसके लिए 1अप्रैल 2024 तक 18 वर्ष पूर्ण चुके मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने के उद्देश्य से 10 अप्रैल से 04 मई तक विशेष कैम्प का आयोजन किया जा रहा हैं, जिसके तहत 25 अप्रैल तक बीएलओ मतदाता के घर-घर जाकर नये मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने का कार्य कर रहे है। साथ ही स्वीप कोषांग के माध्यम से जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ ब्लड डोनेशन कैम्प, साइंस टेक के साथ पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, ताकि युवा मतदाताओं के साथ ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को जागरूक किया जा सके। वहीं
प्रेसवार्ता के दौरान उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि सातवें चरण में गोड्डा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में गजट का प्रकाशन सात मई को होगा। 14 मई तक नामांकन फाइल किया जा सकेगा। 15 मई को स्क्रूटनी होगी तथा नाम वापसी की तिथि 17 मई है। साथ ही एक जून को वोटिंग और चार जून को काउंटिंग होगी। आगे उन्होंने साथ ही जिले के सभी चेकपोस्टों पर सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किये गये हैं। वहीं दुमका लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत 14-सारठ, गोड्डा लोकसभा अंतर्गत 13-मधुपुर व 15-देवघर विधानसभा क्षेत्र के लिए तीन सहायक निर्वाची पदाधिकारी के अलावा 5,976 पोलिंग पर्सन, एफएसटी के लिए 33, एसएसटी के लिए 39 व वीडियो सर्विलांस के लिए 12 टीमों को तैनात किया गया है। साथ ही एक्साइज, एफएसटी, एसएसटी टीम द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है, इस कड़ी में 57 हजार कैश जब्त करने के अलावा देशी व विदेशी शराब भी जब्त किए गए हैं। वही चुनाव के दौरान टेक्नोलॉजी का उपयोग भी किया जा रहा है, जिसके माध्यम से निर्वाचन से जुड़ी जानकारी से आप अवगत हो सकते हैं। इसके अलावा हेलीपैड हेतु एयरपोर्ट के अलावा सभी प्रखंडो में अस्थाई हेलीपैड बनाये गए हैं। इसके अलावा सभी मीडिया प्रतिनिधियां से आग्रह होगा कि आगामी लोक सभा आम चुनाव में आप सभी के सहयोग से मतदाताओं को जागरूक करते हुए शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित किया जा सके। मौके पर डीसी नवीन कुमार उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह समेत आदि लोग मौजूद थे
