धनबाद/मनोज कुमार सिंह
धनबाद: धनबाद के पुटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरुडीह स्तिथ एक प्लास्टिक गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपने चपेट में ले लिया। आग के कारण धुंए का गुबार आसमान छूने लगे। आग की लपटें आसमान छूने लगीं। घटना के बाद आसपास अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। बताया जा रहा है कि यहां पर प्लास्टिक गोदाम के अलावा माचिस समेत अन्य चीजो का भी निर्माण होता था। आग लगने की सूचना लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि आग कैसे लगी। स्थानीय लोगों के मुताबिक गोदाम के बाहर कोई बोर्ड नहीं लगा था। कई लोग यहां काम करते हैं। खैर होली की छुट्टी होने के कारण आज गोदाम बंद था। नहीं तो मजदूरों में हाहाकार मर जाता। लोगों ने बताया कि गोदाम के अंदर माचिस की फैक्ट्री भी चल रही थी और ज्वलनशील पदार्थ भी अंदर रखे गए थे। जिस कारण इस तरह की स्थिति पैदा हुई।
