धनबाद मनोज कुमार सिंह
धनबाद: झरिया के केसी गर्ल्स स्कूल का छज्जा टूट कर गिरने से आठवीं की परीक्षा देने आए छात्र प्रिंस कुमार साव की मौत हो गई। घटना शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। जानकारी के अनुसार, प्रिंस कुमार पहली पाली की परीक्षा के बाद टिफिन खाकर दूसरी पाली की परीक्षा देने जा रहा था। तभी अचानक स्कूल का छज्जा गिर गिर गया। इसकी चपेट में आकर प्रिंस गंभीर रूप घायल हो गया था। उसे आनन-फानन में स्थानीय लोगो की मदद से झरिया के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपाचार के बाद छात्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद के एशियन जलान अस्पताल रेफर कर दिया। वहां ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
