Wednesday, October 29, 2025
Homeआज तक का खबरधूमधाम से मनाया गया झारखण्ड मुक्ती मोर्चा का 45वाँ स्थापना दिवस

धूमधाम से मनाया गया झारखण्ड मुक्ती मोर्चा का 45वाँ स्थापना दिवस

जामताड़ा/चंदन सिंह

झारखण्ड मुक्ती मोर्चा का 45वाँ स्थापना दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। मौके पर जेएमएम के जिलाध्यक्ष शयमलाल हेम्ब्रम के नेतृत्व में जिले के विभिन्न स्थानों से जेएमएम के हजारो कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुँचे। जहाँ पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्य अशोक मंडल, रवींद्रनाथ दुबे, प्रदीप मंडल के साथ सभी कार्यकर्ता दुमका के लिए रवाना हुए। जहाँ पार्टी की भव्य रूप से स्थापना दिवस मनाया जाएगा। मौके पर जे एम एम जिलाध्यक्ष शयमलाल हेम्ब्रम ने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर जामताड़ा जिला प्रत्येक वर्ष बढ़ चढ़कर भाग लिया है और इस बार हमलोगों के लिए विशेष मौका है कि आज के दिन झारखण्ड के नये मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने शपत लिया है। जिससे हमलोगों को बहुत खुशी है। वहीं केंद्रीय समिति सदस्य अशोक मंडल ने कहा कि पार्टी स्थापना दिवस के दिन नए मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने शपत ग्रहण किये है,। इसके लिए मैं पूरे झारखण्ड के लोगों की ओर से उन्हें बधाई देता हूँ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments