धनबाद/मनोज कुमार सिंह
धनबाद: गोविंदपुर-टुंडी रोड स्थित बरियो मोड़ के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर इस हादसे में स्कूटी चला रहे हैं घायल पप्पू मंडल के मां के सिया देवी, भाई दिलीप मंडल और 8 साल की बेटी प्रीति मंडल की दर्दनाक मौत हो गई। ये लोग टुंडी प्रखंड के जाताखूंटी पंचायत के चरकखुर्द गांव के रहने वाले थे।

पप्पू मंडल अपने बेटी का आधार कार्ड बनवाने के लिए धनबाद गए थे साथ में मां और भाई भी गया था। इधर घायल पप्पू मंडल का भी हालत गंभीर बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मृतक दिलीप मंडल पुणे में मजदूरी करता था। एक सप्ताह पहले ही वह घर धनबाद लौटा था।
