Monday, October 27, 2025
Homeआज तक का खबरलोकसभा चुनाव 2024 में पाकुड़ से 27,411 युवा करेंगे पहली बार वोट

लोकसभा चुनाव 2024 में पाकुड़ से 27,411 युवा करेंगे पहली बार वोट

जितेन्द्र दास

पाकुड़ : पाकुड़ जिले में 2024 के मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।जिले में 27 हजार 411 युवा पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे। वहीं इस बार लोकतंत्र के महापर्व पर पुरुषों की तुलना में महिलाओं की भागीदारी अधिक रहेगी लोकसभा चुनाव में 49.57 प्रतिशत पुरुष मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। वहीं 50.42 प्रतिशत मतदान में महिलाओं की भागीदारी होगी। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 8 लाख 27 हजार 980 हो गयी है।इनमें 4 लाख 9 हजार 975 पुरुष तथा 4 लाख 17 हजार 5 महिला मतदाता शामिल हैं।वहीं 18 से 19 वर्ष के नवपंजीकृत मतदाताओं की संख्या 27 हजार 411 है। इसके अलावा 20 से 29 वर्ष के 2 लाख 32 हजार 839 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। वहीं 30 से 39 वर्ष के 2 लाख 27 हजार 927, 40 से 49 वर्ष के 1 लाख 37 हजार 482, 50 से 59 वर्ष के 1 लाख 4 हजार 428, 60 से 69 वर्ष के 65 हजार 149, 70 से 79 वर्ष के 24 हजार 338, 80 से 89 वर्ष के 6 हजार 163 व 90 से 99 वर्ष के 1158 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।

85 शतकवीर भी करेंगे मत का प्रयोग

इस बार 100 वर्ष पार के भी मतदाता अपना मत का प्रयोग करेंगे मतदाता सूची अंतिम प्रकाशन में 100 से 120 वर्ष आयु वर्ग के महिला व पुरुष मतदाताओं की भी सूची तैयार की गयी है। 100 से 109 आयु वर्ग के 76 मतदाता शामिल हैं। इनमें 30 पुरुष मतदाता व 46 महिला मतदाता शामिल हैं। वहीं 110 से 119 आयु वर्ग में 8 मतदाता हैं इनमें 5 पुरुष मतदाता व 3 महिला मतदाता शामिल हैं।इसके अलावा 120 प्लस आयु वर्ग में लिट्टीपाड़ा विधानसभा की एक महिला मतदाता शामिल हैं

किस विधानसभा में कितने मतदाता

विधानसभा मतदाताओं की संख्या

लिट्टीपाड़ा 214660

पाकुड़ 376403

महेशपुर 235917

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments