Wednesday, February 4, 2026
Homeआज तक का खबरट्रक की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, ग्रामीणों...

ट्रक की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

दीपक मंडल

लिट्टीपाड़ा( पाकुड़) : थाना क्षेत्र के चितलोफॉर्म के समीप गुरुवार को ट्रक संख्या जेएच 10बीजे 7296की चपेट में आने से एक 22 वर्षीय बाईक चालक की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गया।मौत के बाद मुवावाजे एवं सड़क पर ब्रेकर की मांग को लेकर परिजन सहित स्थानीय ग्रामीणों ने दुमका पाकुड़ मुख्य सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया। जिससे दोनों छोर गाडियों की लंबी कतार लग गई।जाम की खबर मिलते ही थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह, बीडीओ श्रीमान मरांडी घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को जाम हटाने के लिए समझाने बुझाने का प्रयास किया परंतु स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर ब्रेकर एवं मृतक के परिवार को उचित मुवावजे की मांग पर अड़े रहे। बीडीओ ने आश्वस्त करते हुए कहा सड़क पर ब्रेकर लगवाने की मांग किया जाएगा।साथ ही तत्काल मृतक के परिजनों को श्राद्ध हेतु तत्काल 10हजार रूपए देकर करीब तीन घंटे बाद जाम को हटाया गया।जानकारी के अनुसार मृतक सिमलोंग ओपी क्षेत्र के जापानी गांव निवासी मोनिलाल मड़ैया का पुत्र है।बताया जा रहा है युवक अपने लिए लड़की देखने लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव आया हुआ था। संतोष की मौत के बाद उनके परिजन दहाड़ दहाड़ कर रो रहे थे। थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया गया है घटनास्थल से ट्रक को जब्त कर लिया गया है मामले को लेकर जांच किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments