Monday, October 27, 2025

जामताड़ा/चंदन सिंह

जामताड़ा : पिछले कुछ दिनों से बिहार की राजनीति में उथल पुथल के बाद आखिरकार यू पी ए महागठबंधन के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस्तीफा देकर, एन डी ए में शामिल हो गए और 9 वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपत लिया। जिसे लेकर झारखण्ड हज कमेटी के अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राजनीतिक प्रहार किया है। इरफान अंसारी ने अपने आवास में मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिस प्रकार से नीतीश कुमार ने महागठबंधन को छोड़कर एन डी ए शामिल हुवे हैं इससे जनता के बीच नेताओं की छवि खराब हुई है। बार बार गठबंधन बदलकर मुख्यमंत्री बनते हैं और मुख्यमंत्री के कैबिनेट मंत्री में दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक नही है। इन्ही के बदौलत नीतीश जी जीतकर आते हैं। वहीं विधायक ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की जानकारी देते हुवे कहा कि इस यात्रा से भाजपा में खलबली मची हुई है, हमलोग लोगों को राहत देने के लिए यात्रा कर रहे हैं। लेकिन केंद्र में भाजपा सरकार की दसवीं वर्ष है पर देश की जनता को मंहगाई की मार झेलनी पड़ रही है। वहीं विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री को जिस प्रकार से ई डी के द्वारा समन जारी कर रहे हैं यह राजनीति षडयंत्र है, बरहाल जो भी हो जब जब सोरेन परिवार को परेशानी हुई है मैं हनुमान की तरह बड़े भाई मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के लिए खड़ा हुआ हूँ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments