मनोज कुमार सिंह कि रिपोर्ट
निरसा: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी निरसा प्रखंड के विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना दिया। 11 सूत्री मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रखंड अध्यक्ष विमल गोराई के अध्यक्षता में दिया गया। जिसमें मुख्य रूप से पार्टी के जिला अध्यक्ष उमेश गोस्वामी उपस्थित थे। उमेश गोस्वामी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमारे मांगों पर 15 दिनों के अंदर विचार नहीं किया गया और समस्या का निराकरण नहीं किया गया। तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी चुनाव के बाद विशाल धरना प्रदर्शन करेगी। जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रखंड विकास पदाधिकारी को होगा इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पटित पवन तिवारी, सुंदर लाल मोहाली, दिलीप मुखर्जी, रूपेश कुमार, उज्जवल तिवारी, शेख सौरव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
