Wednesday, October 29, 2025
Homeबिहार झारखण्ड न्यूज़ऑन लाइन गेमिंग के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले 3 साइबर...

ऑन लाइन गेमिंग के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले 3 साइबर अपराधी झरिया से पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक करोड़ का मिला ट्रांजेक्सन

ऑन लाइन गेमिंग के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले 3 साइबर अपराधी झरिया से पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक करोड़ का मिला ट्रांजेक्सन

धनबाद मनोज कुमार सिंह: ऑन लाइन गेमिंग के माध्यम से लोगो को ठगने वाला तीन शातिर साइबर अपराधी को पुलिस ने झरिया से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के पास से मिले पासबुक में 1 करोड़ से अधिक का ट्रांजेक्शन मिला है। झरिया थाना में सिंदरी डीएसपी भूपेन्द्र प्रसाद राउत ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी है।

बताया की वरीय पुलिस पदाधिकारी को मिली गुप्त सूचना मिली थी की झरिया थाना क्षेत्र के बनियाहीर 10 नं का रहने वाला रविरंजन कुमार ठाकुर कुछ लोगों के साथ मिलकर ऑन लाईन गेमिंग ठगी, फॉड, साईबर फॉड ऑन लाईन मोबाईल ठगी, फर्जी ए.टी.एम. कार्ड, फर्जी सीम कार्ड बनाकर लोगों को झांसा देकर ठगी कर रहा है।

इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिन्दरी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन कर छापामारी की गई जिसमे घटना में शामिल तीन अभियुक्त रविरंजन ठाकुर, किशोर कुमार सिंह, सुहैल अली अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही ऑन लाईन गेमिंग, ठगी, फॉड, साईबर फाँड ऑन लाईन मोबाईल ठगी फर्जी ए.टी.एम. कार्ड, फर्जी सीम कार्ड बनाने में प्रयुक्त मोबाईल, फर्जी ए.टी.एम. कार्ड, फर्जी सीम कार्ड, क्यू आर कोर्ड, खाता, चेकबुक एवं अन्य कागजात बरामद किया गया।

वही जाँच के क्रम में अभितक अभियुक्तों के खाता से करीब एक करोड़ से अधिक का लेन-देन का विवरणी मिला है। इस गिरोह के मास्टर माईंड का राज्य तथा देश से बाहर रह कर ठगी कराने का पता चला है।
छापेमारी में एसडीपीओ भूपेन्द्र प्रसाद राउत, झरिया थाना प्रभारी सहित कई एएसआई और जवान, जोरापोखर थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments