Tuesday, October 28, 2025
Homeआज तक का खबरआजसू सुप्रीमो का दौरा -जामताड़ा

आजसू सुप्रीमो का दौरा -जामताड़ा

जामताड़ा/चंदन सिंह

झारखंड में 4 साल से चल रही वर्तमान हेमंत सोरेन की सरकार ने राज्य का बड़ा नुकसान किया है। यहां के विकास का, यहां के लोगों का और समय का उन्होंने बर्बादी किया है। इस शासन काल में झारखंड के मान सम्मान को भारी ठेस पहुंचा है। यह कहना है आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का। शनिवार को रांची से पाकुड़ जाने के क्रम में पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो जामताड़ा में गोविंदपुर साहिबगंज हाईवे पर पोसोई मोड़ पर रुके। जहां आजसू कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। वही भाजपा के प्रदेश मंत्री गणेश मिश्रा ने आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो से औपचारिक मुलाकात की। वही ईडी प्रकरण पर मीडिया के एक सवाल पर आजसू सुप्रीमो ने कहा कि जो सरकार को लीड करने वाला व्यक्ति होता है उसे संवैधानिक एजेंसियों के कार्यकलाप में सहयोग देना चाहिए। लेकिन जो स्थिति पैदा हो रही है वह झारखंड के राजनीति और दूरगामी परिणाम के लिए सही नहीं है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments