Monday, October 27, 2025
Homeबिहार झारखण्ड न्यूज़Ranchi: आज से लू से राहत मिलने की उम्मीद

Ranchi: आज से लू से राहत मिलने की उम्मीद

Ranchi: आज से लू से राहत मिलने की उम्मीद

रांची: गर्मी की मार झेल रहे झारखंड के लिए मौसम विभाग ने अच्छी खबर दी है. 16 जून के बाद गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। 17 जून को झारखंड में कई जगहों पर तेज हवाएं चलेंगी. वज्रपात की भी संभावना है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में 16 जून तक लू जारी रह सकती है. इसके बाद गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है. 17 जून के बाद तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ सकती है. इस दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में आंधी और तेज हवाएं चल सकती हैं।

झारखंड में 19 जून के आसपास मानसून आने की संभावना है. Monsoon की मौजूदा प्रगति धीमी है. 16 जून के बाद इसमें बढ़ोतरी हो सकती है. हमें 19 जून के आसपास झारखंड में मानसून के आगमन की उम्मीद है. झारखंड में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि 10 जून है. 2010 के बाद यह 12 से 25 जून तक आ रहा है।

4-5 दिनों में बंगाल और बिहार में मानसून प्रवेश कर सकता है

मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि अगले 4-5 दिनों में मॉनसून पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर सकता है. इधर शुक्रवार को भी झारखंड के 4 जिलों को छोड़कर सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेड से ऊपर रिकॉर्ड किया गया. राजधानी रांची का तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

15-16 जून को झारखंड के कई इलाकों में लू की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 15 जून को उत्तर-पश्चिम (पलामू प्रमंडल) और मध्य (राजधानी व आसपास) राज्य के कई स्थानों पर लू चलने की संभावना है. इस संबंध में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है. 16 जून को उत्तर-पश्चिम और कोल्हान प्रमंडल में लू की चेतावनी जारी की गयी है. 15 और 16 जून को राज्य के उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में कई स्थानों पर आंधी और तूफान की चेतावनी जारी की गई है।

17 जून से झारखंड में कई जगहों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है

मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि 17 जून को राज्य में कई जगहों पर आंधी आएगी. कई जगहों पर तेज हवाएं चलेंगी और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा हो सकती है. राजधानी में 15 जून तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. इसके बाद तापमान में कमी आएगी। 18 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

डाल्टेनगंज झारखंड का सबसे गर्म स्थान रहा

शुक्रवार को डाल्टेनगंज झारखंड का सबसे गर्म स्थान रहा. यहां अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. रांची का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. सिमडेगा, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया.Breaking: कुख्यात बदमाश के पास से मिला लाखों का जिंदा कारतूस

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments