Monday, October 27, 2025
Homeबिहार झारखण्ड न्यूज़पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री की...

पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा की

जामताड़ा/चंदन सिंह: सनातन धर्म में वट सावित्री पूजा सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना गया है। प्रत्येक साल इस पर्व को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को सुहागिन महिलाओं द्वारा मनाया जाता है। जिलेभर में गुरुवार को सुहागिनों ने वट सावित्रि का व्रत रखा। इस दौरान सभी सुहागिन व्रती महिलाओं ने वट वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने पति के लिए लंबी आयु की भगवान से प्रार्थना की।

महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा-अर्चना करने के बाद उसकी परिक्रमा भी की और अपने लिए अखंड सौभाग्य की कामना भी की। जिले के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं ने की वट सावित्री पूजावट सावित्री पूजा को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में स्थित वट वृक्ष की हर्षोल्लास के साथ पूजा-अर्चना की गई। वट सावित्री पूजा व परिक्रमा करने के लिए महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला।

वट वृक्ष की पूजा करने वाली व्रती महिलाओं की भीड़ सुबह से ही विभिन्न मंदिरों और वट वृक्ष के निकट भीड़ लगनी शुरू हो गई। श्रद्धालु महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजन के बाद वट सावित्री की कथा का श्रवण किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments