Jharkhand Lok Sabha Election Result 2024 Live: अबतक के रुझानों में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। अर्जुन मुंडा और गीता कोड़ा जैसे दिग्गज नेता भी पीछे चल रहे हैं। मुंडा खूंटी सीट से करीब 56 हजार वोटों से दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। वहीं लोहरदगा से गीता कोड़ा से 69151 मत आगे झामुमो की जोबा मांझी चल रही हैं।
Jharkhand Lok Sabha Election Result 2024 Live: रुझानों में खूंटी और लोहरदगा सीट पर कांग्रेस लीड कर रही है। खूंटी से कांग्रेस के कालीचरण मुंडा 48290 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा के अर्जुन मुंडा 114181 के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं लोहरदगा में भी कांग्रेस के सुखदेव भगत लीड कर रहे हैं।
