जनसभा को संबोधित करने पहुची कल्पना सोरेन
जामताड़ा/चंदन सिंह- झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने दुमका लोकसभा प्रत्याशी नलिन सोरेन के पक्ष में एक जनसभा जामताड़ा बेना काली मंदिर मैदान में आयोजन किया। जहां जनसभा को संबोधित करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन मुख्य वक्ता के रूप में चॉपर से पहुँची।
पार्टी के नेता प्रदीप मंडल ने कल्पना सोरेन को माला पहना कर स्वागत किया। मौके पर जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी, जे एम एम के प्रवक्ता मनोज पांडे, पार्टी के केंद्रीय
अशोक मंडल व इंडिया गठबंधन के अन्य नेता, कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।
सभा को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि राज्य के साढ़े तीन करोड़ जनता हेमन्त सोरेन के साथ है। आगे कहा कि लोकसभा की चुनाव के आखरी चरण का चुनाव एक जून को झारखण्ड के संथाल परगना के तीन सीटों के साथ देश के अन्य क्षेत्रों में भी है और यह चरण भाजपा के ताबूत में कील ठोकने का काम जनता करेगी। इंडिया गठबंधन के तीनों प्रत्याशी जीत रहे हैं। झारखंड के संथाल में सीएम साय करेंगे चुनावी सभा को संबोधित
