बरका खुर्द शिव मंदिर के प्रांगण में 24 घंटे का अखंड कीर्तन का आयोजन
इचाक संवाददाता: इचाक प्रखंड अंतर्गत ग्राम बरका खुर्द के शिव मंदिर में 24 घंटे का अखंड कीर्तन ग्राम बरका खुर्द निवासी रघु प्रसाद मेहता के द्वारा आयोजित की गई। सर्वप्रथम आचार्य लोकेश मिश्रा एवं पप्पू पांडे के मंत्र उच्चारण से अखंड कीर्तन की शुरुआत हुई।पुजारी के रूप में रघु प्रसाद मेहता एवं उनकी धर्मपत्नी गिरिजा देवी शामिल थी।
अखंड कीर्तन का बोल हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हैं। कीर्तन में ग्राम बरका खुर्द के महिला पुरुष की सभी मंडली सहित ग्राम मनाई रतनपुर पोखरिया दरिया काला द्वार अर्शिया के मंडली को कीर्तन के लिए आमंत्रित किया गया है।
शुरुआती दौर में ग्राम बड़का खुर्द की मंडली जिसमें मुख्य रूप से बाबूलाल राणा भेखलाल महतो डॉ रामचंद्र मेहता बिरजू विश्वकर्मा भुनेश्वर महतो रामचंद्र मेहता मुंशी ठाकुर सुरेश महतो उमेश मेहता विनय प्रसाद मेहता जुगल महतो प्रभु प्रसाद मेहता सरयू प्रसाद मेहता जागो ठाकुर बिरजू मेहता राजेश मेहता नागेश्वर महतो खिरु महतो समेत दर्जनों महिला पुरुष शामिल थे। उपरोक्त आशय की जानकारी मुखिया प्रतिनिधि ओमप्रकाश मेहता ने दी। सांसद अन्नपूर्णा देवी के सौजन्य से छात्राओं में बांटी गई साइकिल
