Sunday, October 26, 2025
Homeबिहार झारखण्ड न्यूज़झारखंड: करोड़ों की गांजा सप्लाई करने वाला अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

झारखंड: करोड़ों की गांजा सप्लाई करने वाला अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

झारखंड जमुआ: पुलिस ने रविवार देर शाम जमुआ थाना क्षेत्र के मिर्जागंज बाजार से सुरेन्द्र साव की मकान से पांच किलो पांच सौ ग्राम गांजा के साथ 18,18,700 लाख नगद रुपए बरामद किया है‌। खोरीमहुआ एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि जमुआ पुलिस ने रविवार को जमुआ थाना क्षेत्र के मिर्जागंज के सुरेन्द्र साव के द्वारा अपने घर में अवैध रूप से गांजा रख कर चोरी-छिपे बिक्री कर रहा है। इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को दिया गया। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार उनके नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। तत्पश्चात् विशेष टीम द्वारा FST टीम के साथ मिलकर सुनियोजित ढंग से कुशलतापूर्वक मिर्जागंज में सुरेंद्र साव के घर में छापामारी किया गया।

छापामारी के दौरान सुरेंद्र साव के घर से पांच किलो पांच सौ ग्राम गांजा तथा अठारह लाख, अठारह हजार, सात सौ रुपए नगद बरामद किया गया। जिसे विधिवत जब्त किया गया तथा छापेमारी के दौरान पकड़े गए सुरेंद्र साव को भी गिरफ्तार कर के थाना लाया गया। इस संबंध में जमुआ थाना कांड संख्या 105/2024 दर्ज किया गया है। छापेमारी दल में खोरीमहुआ एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह, जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार, एसआई छाया किस्कू, कमलेश प्रसाद, राकेश रौशन पांडेय, हरेन्द्र सिंह सहित पुलिस की सशस्त्र बल शामिल थे। पलनवा : एक क्विंटल गांजा लेकर बॉर्डर पार कर रहा था शख्स, पुलिस ने पकड़ा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments