Monday, October 27, 2025
Homeआज तक का खबर7 सूत्री मांगों को लेकर आजसू ने दिया एक दिवसीय धरना

7 सूत्री मांगों को लेकर आजसू ने दिया एक दिवसीय धरना

साहिबगंज सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के परिसर में आजसू पार्टी जन समस्याओं व अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जिसका नेतृत्व आजसू के जिला अध्यक्ष चतुरानंद पांण्डेय ने किया। इसी दौरान आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आमजन की समस्याओं के निदान के लिए झारखंड सरकार की बाहरी गूंगी नेताओं एवं पदाधिकारी को जगाने एवं जनता की उचित मांगों की समर्थन में एक दिवसीय सांकेतिक धरना के माध्यम से अपनी मांगों को रखा।

वही चतुरानंद पांण्डेय ने कहा कि इन सभी मांगों को सरकार जल्द लागू करें नहीं तो पार्टी इन मांगों के समर्थन में पूर्ण आंदोलन करेगी। जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष शशिकांत दुबे ,प्रखंड सचिव मोहम्मद तनवीर आलम ,जिला कार्यकारिणी सदस्य राम प्रवेश यादव, गोविंद पासवान, केंद्रीय सदस्य कार्तिक ओंकार तिवारी ,जिला संगठन सचिव विकास कुमार शाह , मणिकांत मिश्रा, पुतुल देवी, नीलम मुर्मू ,किरण देवी, कलावती देवी, सूरजमुखी देवी, राम देवी, श्रीमती देवी, सुनैना देवी ,संगीता देवी ,जेठामरांडी सुनील माल्टो, सुखदेव माल्टो ,दीपक माल्टो आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

ये हैं मांग

̤1 स्थानीय युवाओं छात्रों का समय पर एवं सरल रूप से जाती निवास आय प्रमाण पत्र निर्गत किया जाए।
̤2 किसनेों को समय पर खाद बीज एवं किसानों के लिए सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं को ईमानदारी पूर्वक दिया जाए।
̤3 भूमिका राजस्व रसीद देना प्रारंभ किया जाए।
̤4 जमीन का रजिस्ट्री एवं म्यूटेशन प्रारंभ किया जाए।
̤5 प्रखंड क्षेत्र में नरेगा योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार की उचित जांच कराई जाए।
̤6 नरेगा योजना द्वारा कराया जा रहे सभी काम की स्थल निरीक्षण कराकरदोषी कर्मचारी एवं पदाधिकारी को सजा दी जाए।
̤7 राजस्व कर्मचारी राजस्व निरीक्षक प्रखंड पदाधिकारी की संपत्ति की जांच कराई जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments