Sunday, October 26, 2025
Homeबिहार झारखण्ड न्यूज़पटनाः ​"तेजस्वी यादव सिर्फ दूसरों का स्क्रिप्ट पढ़ते हैं, उनके पास कोई...

पटनाः ​”तेजस्वी यादव सिर्फ दूसरों का स्क्रिप्ट पढ़ते हैं, उनके पास कोई मुद्दा नहीं”, विजय सिन्हा का राजद नेता पर हमला

पटनाः ​”तेजस्वी यादव सिर्फ दूसरों का स्क्रिप्ट पढ़ते हैं, उनके पास कोई मुद्दा नहीं”, विजय सिन्हा का राजद नेता पर हमला

पटनाः लोकसभा चुनाव के चलते बिहार का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। पक्ष-विपक्ष एक-दूसरे पर जमकर प्रहार कर रहा हैं। इस बीच उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Sinha) ने एक बार फिर राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर जोरदार हमला बोला है।

‘तेजस्वी सिर्फ दूसरों का स्क्रिप्ट पढ़ते हैं’ विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव सिर्फ दूसरों का लिखा हुआ स्क्रिप्ट पढ़ते हैं, क्योंकि उनके पास कोई और मुद्दा नहीं है। सिर्फ लालू यादव वाली भाषा का प्रयोग तेजस्वी यादव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतने दिन के शासनकाल में युवाओं को कोई रोजगार देने की बात नहीं की। उनके माता-पिता के 15 साल के शासनकाल में उद्योग धंधे बिहार में क्यों बंद हो गए?

तेजस्वी यादव पहले यह बताएं। उनके शासन काल में जो नरसंहार हुआ हत्या, लूट और बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ी ऐसा क्यों हुआ? इसकी जांच अब तक नहीं क्यों हो पा रही है यह तो वे बताएं।  बता दें कि इससे पहले भी विजय सिन्हा ने कहा था कि बिहार के शहज़ादे तेजस्वी यादव और देश के शहज़ादे राहुल गांधी को करोड़ों रुपया लगाकर जो स्क्रिप्ट लिख कर दिया जाता है।

वही स्क्रिप्ट यह लोग पढ़ लेते हैं। उन्होंने कहा था कि भरमाने, बरगलाने और बड़बोलेपन की सारी हदें जनता देख चुकी हैं। ऐसे नौटंकी​ बाज़ों से बिहार की जनता अब मुक्ति चाहती है। परिवारवादी, ज़मींदारी मानसिकता वाले लोग बिहार को नहीं चाहिए। पटना: बेगूसराय में एक्‍सीडेंट के बाद 2 बाइक बनीं आग का गोला, 2 लोगों की जलकर हुई दर्दनाक मौत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments