Monday, March 23, 2026
Homeआज तक का खबरलोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक 

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक 

जामताड़ा/चंदन सिंह 

दुमका लोकसभा के उम्मीदवार के रूप में सीता सोरेन की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं को गोल बंद करना शुरू कर दिया है। जामताड़ा भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित कर भाजपा के विभिन्न विंग के प्रभारी तथा प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव में सीता स्वयं को जीत दिलाने के लिए रणनीति पर चर्चा किया। बैठक में मुख्य रूप से निरसा के विधायक अपर्णा सेनगुप्ता शामिल हुई जो पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में किस तरह की रणनीति बनेगी इसको लेकर लोगों को टिप्स दिए। अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि भाजपा ने सीता सोरेन को उम्मीदवार घोषित किया है और सीता सोरेन यहां के लोगों के सुख-दुख में शामिल होकर उनके विकास के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि सीता स्वयं लंबे समय से जनता से जुड़ी हुई है और इस बार भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रही है। भाजपा ने भी उस पर भरोसा जताया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments