Wednesday, October 29, 2025
Homeआज तक का खबरकार्यकर्ता छोटा या बड़ा नही होता - स्टीफन मराण्डी..  हैट्रिक, जीत को...

कार्यकर्ता छोटा या बड़ा नही होता – स्टीफन मराण्डी..  हैट्रिक, जीत को लेकर कार्यकर्ता करें मेहनत 

पाकुड़ : जिला मुख्यालय के धनुषपूजा स्थित झामुमो कार्यालय में झामुमो जिला समिति की एक बैठक जिला अध्यक्ष श्याम यादव के अध्यक्षता में की गई । बैठक का मुख्य उद्देश्य राजमहल लोकसभा में झामुमो की हैट्रिक लगाने के साथ साथ जीत का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महेशपुर विधायक प्रो० स्टीफन मरांडी व विशिष्ट अतिथि के रूप में राजमहल सांसद विजय हांसदा शमिल हुए।

महेशपुर विधायक प्रो० स्टीफन मरांडी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के लोगों में हमारे नेता पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल जाने से काफी आक्रोश है। झारखंड की जनता अपने नेता के जेल के अंदर होने से अकेला महसूस कर रही है। हमारे कार्यकर्ता न ही कमजोर है और न ही किसी से कम है हम सब मिलकर राजमहल लोकसभा में फिर से तीर धनुष का परचम लहरायेंगे। राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य में हमारी सरकार ने जितनी योजना आम आदमी के हित में चलाई है उतनी योजनाओं के बारे में पूर्व की सरकारों ने सपने में भी नही सोचा था। आज देश में जिस प्रकार से भाजपा की सरकार अपने कारनामों से लोकतंत्र का गला रोज घोंट रही है। हमारे पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को बिना किसी सबूत के साजिश के तहत जेल में डालकर रखा गया है। हमारे नेता के साथ अन्याय होने का मुख्य कारण उनका आदिवासी होना है। हमारे नेता ने दबे-कुचले, मजलूमों की आवाज बनने का काम किया जो भाजपा को रास नही आई। परन्तु हमारे नेता ने झारखंडी हक अधिकार व अस्मिता की लड़ाई में जेल जाना स्वीकार्य किया लेकिन झुकना नही स्वीकारा।झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते है और झामुमो के कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होने के साथ साथ एक जुझारू सिपाही भी है। लोकसभा चुनाव में राजमहल में झामुमो लगाएगा हैट्रिक, जीत का प्रतिशत बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं से मेहनत करने का निर्देश दिया। मौके पर जिप अध्यक्ष जुली ख्रिस्टमुनी हेम्ब्रम, जिला कोषाध्यक्ष बाबुधन मुर्मू, महिला जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, सचिव ल्य, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, सचिव राजेश सरकार, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अनारूद्दीन मियां, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष चरण हांसदा, सचिव जावेद आलम, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारीराजचमन मुर्मू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments