Tuesday, October 28, 2025
Homeआज तक का खबरझारखंड में सीता सोरेन को भाजपा ने दिया टिकट, पांचवीं सूची में...

झारखंड में सीता सोरेन को भाजपा ने दिया टिकट, पांचवीं सूची में किसे कहां से मिला मौका; देखें पूरी लिस्ट

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की है। इस लिस्ट में भाजपा ने 111 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। झारखंड में भाजपा ने इस लिस्ट में तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं सीता सोरेन को दुमका सीट से प्रत्याशी बनाया है। इस सूची में मौजूदा तीन सांसदों का टिकट कट गया है।

सुनील सोरेन का कटा टिकट
भाजपा ने पहली लिस्ट में दुमका से सुनील सोरेन को टिकट दिया था। हालांकि पांचवीं सूची में दुमका सीट से अब पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को प्रत्याशी बनाया गया है। इस लिस्ट में भाजपा ने चतरा सीट से कालीचरण सिंह और धनबाद सीट से ढुलू महतो को टिकट दिया है।

झारखंड में भाजपा की पूरी लिस्ट
झारखंड में लोकसभा की कुल 14 सीटें हैं। साल 2019 के आम चुनाव में भाजपा ने 11 सीटों पर जीत हासिल की थी। हालांकि कांग्रेस की गीता कोड़ा बाद में भाजपा में शामिल हो गईं जिससे फिलहाल विधानसभा की कुल 12 सीटों पर भाजपा का कब्जा है। भाजपा ने इस साल होने जा रहे चुनाव के लिए पहली सूची में 11 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। वहीं आज (24 मार्च) को पांचवीं सूची में तीन उम्मीदवार उतारे गए हैं। नीचे देखिए किसे कहां से मिला मौका… 

1. राजमहल सीट से ताला मरांडी
2. दुमका सीट से सीता सोरेन (पहली सूची में सुनील सोरेन को टिकट मिला था)
3. गोड्डा सीट से निशिकांत दुबे
4. चतरा सीट से कालीचरण सिंह
5. कोडरमा सीट से अन्नपूर्णा देवी
6. गिरिडीह सीट आजसू पार्टी के हिस्से जाएगी
7. धनबाद सीट से ढुलू महतो
8. रांची सीट से संजय सेठ
9. जमशेदपुर सीट से विद्युत बरण महतो
10. सिंहभूम सीट से गीता कोड़ा
11. खूंटी सीट से अर्जुन मुंडा
12. लोहरदगा सीट से समीर उरांव
13. पलामू सीट से विष्णु दयाल राम
14. हजारीबाग सीट से मनीष जयसवाल

किसका पत्ता साफ?
पहली सूची में भाजपा ने लोहरदगा से मौजूदा सांसद सुदर्शन भगत का टिकट काटकर समीर उरांव को मैदान में उतारा है। वहीं हजारीबाग से सांसद जयंत सिन्हा का टिकट काटकर मनीष जयसवाल को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं पांचवीं लिस्ट में भाजपा ने बची हुई तीन सीटों पर तीनों मौजूदा सांसदों का टिकट काट दिया है। दुमका से सुनील सोरेन का टिकट काटकर सीता सोरेन को उतारा गया है। वहीं चतरा से सुनील कुमार सिंह की जगह कालीचरण सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। पशुपति नाथ सिंह का भी धनबाद से टिकट कट गया है। उनकी जगह भाजपा ने ढुलू महतो को उतारा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments