पाकुड़ : हिरणपुर के जया विवाह भवन में सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा रविवार को होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रुप से पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेता बाबुधन मुर्मू उपस्थित थे। मिलन समारोह में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर एवं गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। वहीं मिलन समारोह में सभी होली गीत पर थिरकते भी दिखे। पूर्व जिप उपाध्यक्ष ने क्षेत्र के लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। मौके पर लक्खी साहा, निमाई ठाकुर, सुलेमान मुर्मू, नरेंद्र साहा, मनोज साहा, विजय भगत सहित अन्य लोग मौजूद रहें।
सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित की गई होली मिलन समारोह
RELATED ARTICLES
