धनबाद मनोज कुमार सिंह कि रिपोर्ट
धनबाद/निरसा: आपसी सौहार्द के पर्व होली में किसी भी प्रकार का सौहार्द बिगाड़ने वालों को बक्सा नहीं जाएगा। ये बातें रविवार को मीडिया से बात करते हुए निरसा थाना प्रभारी मंजीत कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि होली आपसी भाईचारा व शांति का त्योहार है। सभी लोग सारे गिले-शिकवे मिटाकर होली मनाते हैं। ऐसे में होली के दौरान हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की खास नजर है।
सोशल मीडिया पर विशेष नजर
धनबाद के एस एस हरप्रीत पी जनार्दन ने बताया कि ने बताया कि धनबाद पुलिस की टीम सोशल मीडिया अकाउंट पर विशेष नजर रख रही है, अफवाह फैलाने या ग्रुप में फैलाने वालों पर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि जिन संवेदनशील क्षेत्रों में पिछले दिनों आपसी सौहार्द बिगड़ा था, वहां काम किया गया है। वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सीसीआर डीएसपी के नेतृत्व में इसकी निगरानी की जा रही है। सभी थाना प्रभारियों व डीएसपी को विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है।
