निरसा से मनोज कुमार सिंह कि रिपोर्ट
निरसा: लोकसभा चुनाव एवं होली पर्व को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी इन्द्रलाल ओहदार व निरसा थाना प्रभारी मंजीत कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में उक्त दोनों अधिकारियो के साथ काफी संख्या में पुलिस जवान मोटरसाइकिल द्वारा निरसा थाना से चापापुर, काटावन, बैदपुर गाँव के मध्य विद्यालय पंहुचा। उक्त गाँव के ग्रामीणों से दोनों अधिकारियो ने संयुक्त रूप से कहा की लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चूका है व अचार संहिता लग चूका है। आपलोग किसी के भी प्रलोभन व दबाब में मतदान का प्रयोग न करे, भयमुक्त होकर मतदान करे व अपना अपना विवेक से मतदान करे। कोई अगर आपको वोट देने का दबाब देता है तो स्थानीय प्रशासनं को सुचना तुरंत देने का कार्य करे। आपलोग जागरूक होंगे तभी देश का विकास संभव है। उसके बाद फ्लैग मार्च जेनरा, घाघरा, उपचुरिया, पोदारडीह, पंडरा, सिजपुरिया होते हुए मदनपुर गाँव के मध्य विद्यालय पंहुचा। वहां भी ग्रामीणों से दोनों अधिकारियो ने जागरूकता की उक्त बाते बताई।
