जामताड़ा/चंदन सिंह
समाहरणालय स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में होली और ईद को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें उपायुक्त कुमुद सहाय, एस पी अनिमेष नैथानी के अलावे अन्य पदाधिकारी के साथ केंद्रीय शांति समिति के सदस्य शामिल हुवे। जहाँ अधिकारियों ने समिति के सदस्यों से पर्व में होने वाले समस्याओं व समाधान की बात को रखे हैं। मौके पर उपायुक्त कुमुद सहाय ने बताया कि आज शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक की गई है। सदस्यों से होली पर्व पर होने वाली समस्याओं और समाधान के लिए चर्चा किया गया है। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं एस पी अनिमेष नैथानी ने कहा कि होली और रमजान को देखते हुवे सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है।
