Wednesday, October 29, 2025
Homeआज तक का खबरJharkhand Crime News : चैन से रहिए, चेन छीनने वाले कोढ़ा गैंग...

Jharkhand Crime News : चैन से रहिए, चेन छीनने वाले कोढ़ा गैंग का सरगना धराया; तरीका जान हो जाएंगे हैरान

राजधानी रांची में महिलाओं से सोने की चेन छिनतई बिहार का कोढा गिरोह कर रहा था। मामले में रांची पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की। कोढ़ा गिरोह के झारखंड का सरगना सनी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार सरगना के पास से महिलाओं से स्नैच किए गए कई सोने की चेन बरामद हुए हैं।

रांची में हाल के दिनों में महिलाओं के खिलाफ चेन स्नैचिंग की वारदातों को लगातार अंजाम दिया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा खुद मामले की मॉनिटरिंग में लगे हुए थे। इसी दौरान एसएसपी को जानकारी मिली कि जिस बाइक का इस्तेमाल छिनतई की वारदातों में हुआ है, वे सभी चोरी के हैं।

खुजली वाला पाउडर मिला

एसएसपी ने बताया कि छिनतई की वारदातों को अंजाम देने के लिए कोढा गिरोह पहले बाइक की चोरी करता था। अपराधी के पास से खुजली वाला पाउडर भी मिला है। यह गिरोह खुजली वाले पाउडर का भी इस्तेमाल करता था।

इस तरह धराया सरगना

● एसएसपी ने मंगलवार को पूरे रांची में सघन ऐंटी क्राइम चेकिंग अभियान शुरू किया।

● बरियातू थाना क्षेत्र के हरिहर सिंह रोड में एक बाइक पर सवार दो लोग जांच करती पुलिस को देखकर रास्ता बदलने लगे।

● पुलिस जब बाइक सवारों की तरफ बढ़ी तो पीछे बैठा व्यक्ति बाइक से उतरकर फरार हो गया।

● भाग रहे बाइक सवारों में एक को बरियातू पुलिस ने धर दबोचा। जांच के क्रम में गिरफ्तार व्यक्ति कोढा गिरोह का सरगना सन्नी निकला।

बरामद चेन सदर चुटिया व बरियातू से छीनी गई थी

एसएसपी ने बताया कि सन्नी बिहार के कटिहार के कोढा गिरोह का सरगना है, जो रामगढ़ के भरकुंडा में किराए के मकान में डेरा जमाए हुए था। ये हर दिन रांची आता था और चेन छीनकर चला जाता था। दो सदस्य राहुल और सुबोध फरार हैं। बताया कि पुलिस को बरियातू, सदर और चुटिया इलाके से महिलाओं से छीने गए पांच चेन मिले हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments