Sunday, October 26, 2025
Homeआज तक का खबरChaibasa: मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने पश्चिमी सिंहभूम को दीं सौगातें, 2 डिग्री...

Chaibasa: मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने पश्चिमी सिंहभूम को दीं सौगातें, 2 डिग्री कॉलेज की रखी आधारशिला

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने पश्चिमी सिंहभूम को कई सौगातें दी हैं. शनिवार (16 मार्च) को कोल्हान प्रमंडल के मुख्यालय चाईबासा में उन्होंने कई योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और परिसंपत्तियों का वितरण किया. टाटा कॉलेज मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया था.

बंदगांव और हाटगम्हरिया को डिग्री कॉलेज की सौगात

इसमें पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव और हाटगम्हरिया में डिग्री कॉलेज की आधारशिला रखी गई. इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी किया वितरण.

Chaibasa के कार्यक्रम में नहीं आया कांग्रेस का कोई नेता

समारोह में कांग्रेस पार्टी से कोई भी शामिल नहीं हुआ. कार्यक्रम में सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा भी नहीं आईं. मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम को भी शामिल होना था, लेकिन वे समारोह में शामिल नहीं हुए.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments