Monday, October 27, 2025
Homeआज तक का खबरJharkhand Weather Today: आज से बिगड़ने वाला है झारखंड का मौसम, येलो...

Jharkhand Weather Today: आज से बिगड़ने वाला है झारखंड का मौसम, येलो अलर्ट जारी, इन जिलों में होगी बारिश

रांची : झारखंड का मौसम बदल गया है। राज्य में शनिवार से लगातार वर्षा होगी। वज्रपात और आंधी चलने की भी आशंका है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसका असर कई जिलों में पड़ेगा। यह जानकारी मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने दी। उन्होंने कहा कि राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

16 मार्च से यहां होगी बारिश

मौसम केंद्र के मुताबिक 16 से 18 मार्च तक राज्य के दक्षिणी और निकटवर्ती भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, रांची, रामगढ़, बोकारो जिले में पड़ने की संभावना है। केंद्र के अनुसार 19 मार्च को राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिण और निकटवर्ती मध्य भागों में कुछ स्थानों पर 20 मार्च को वर्षा होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, रांची, रामगढ़, बोकारो जिले में पड़ने की संभावना है। राज्य के दक्षिण-पूर्वी भागों में 21 मार्च को हल्की वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम केंद्र ने 16 से 18 मार्च के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके मुताबिक 16 मार्च को राज्य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है। इसी तरह 17 और 18 मार्च को दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवा के झोंके के साथ वज्रपात होने की आशंका है।

हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, रांची, रामगढ़, बोकारो जिले में पड़ने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments