पाकुड़ : भाजपा राजमहल लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक होटल रॉयल रेसिडेंसी पाकुड़ में आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, लोकसभा के प्रत्याशी ताला मरांडी,प्रदेश उपाध्यक्ष-सह- राजमहल लोकसभा के प्रभारी राकेश प्रसाद,लोकसभा के संयोजक और राजमहल के विधायक अनंत कुमार ओझा सेक्टर प्रभारी व प्रदेश मंत्री गणेश मिश्रा,लोकसभा सहसंयोजक दुर्गा मरांडी,साहिबगंज जिला प्रभारी अनुज आर्य,पाकुड़ जिला प्रभारी अमित कुमार सिंह सहित साहिबगंज जिलाध्यक्ष उज्जवल मंडल पाकुड़ जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय सहित लोकसभा क्षेत्र के 6 विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी लोकसभा चुनाव की जीत का मूल मंत्र देकर सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रबंधन समिति के माध्यम से सामूहिक रूप से राजमहल लोकसभा क्षेत्र को गति प्रदान कर नरेंद्र मोदी को एक बार पुनः प्रधानमंत्री बनाना है राजमहल लोकसभा में कमल खिलेगा।राजमहल लोकसभा के प्रभारी-सह-प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने चुनाव प्रबंधन समिति के सूची पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चुनावी समर में हर कार्यकर्ताओं का योगदान महत्वपूर्ण बताया। राजमहल के विधायक और लोकसभा के संयोजक अनंत कुमार ओझा ने कहा अब समय काम है।बूथ प्रबंधन को मजबूत रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। मौके पर कमल कृष्ण भगत ह्रदयानंद भगत बबलू भगत मीरा प्रवीण सिंह कुसमाकर तिवारी बजरंगी यादव मिश्फिका हसन शिवचरण माल्तो ललित पासवान क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।
भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न, बाबूलाल मरांडी ने दिया राजमहल फतेह का मंत्र
RELATED ARTICLES
