Monday, October 27, 2025
Homeआज तक का खबरभाजपा की प्रचंड के साथ जनता इसबार ,गठबंधन की सरकार को देगी...

भाजपा की प्रचंड के साथ जनता इसबार ,गठबंधन की सरकार को देगी मुंह तोड़ जावाब:बाबूलाल

दीपक मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है।लिट्टीपाड़ा विधानसभा के मांझी विजय मरांडी स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी की बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है,जहां कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी,राजमहल विधायक अनंत ओझा,राजमहल लोकसभा के उम्मीदवार ताला मरांडी सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल हुए।कार्यक्रम का शुरुआत मंचासिन पदाधिकारी ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।इसके बाद बाबूलाल ने सभी कार्यकर्ताओ को बूथ में सक्रिय रहने की कई मूल मंत्र दिए। उन्होंने कहा अपने अपने क्षेत्र में लोगो को भाजपा के कार्यों को जनता को बताना है।क्योंकि इस बार भाजपा प्रचंड जीत के साथ 400पार करेगी। और एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे। गठबंधन की सरकार यहां की जनता को ठगने का काम किया है। इसका मुंह तोड़ जावाब देने का समय आ गया है। आप सभी कार्यकर्ता हाथ से हाथ मिलाकर कार्य करें निश्चित यहां की जनता सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगी।40 से 45वर्षों तक झामुमो ने लिट्टीपाड़ा में राज्य किया लेकिन विकास धरातल पर शून्य। हां उनके परिवार, रिश्ते दरो में विकास जरूर हुआ हैं। आज अबूवा आवास में 20 से 25हजार लाभुक से ऐठ रहे हैं।उन्होंने कहा इस बार भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी को राजमहल लोकसभा सीट से जीत दर्ज कराकर नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करें। झामुमो की गठबंधन की सरकार ने सिर्फ लूटने का काम किया है, युवाओं के उम्मीदों को छलने का काम किया है। यहीं कारण आज हेमंत सोरेन जेल का हवा खा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ता को अपने अपने बुथ क्षेत्र में केंद्र के महत्वकांक्षी योजना को प्रत्येक घर तक पहुंचाने की अपील किया।इस दौरान महेशपुर के पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन, राकेश प्रसाद, दानिएल किस्कू, शिवचरण मालतो, साहेब हांसदा ने भी गठबंधन सरकार पर बरसे। मौके पर भाजपा के दुर्गा मरांडी, उज्जवल मंडल, गणेश मिश्रा,देवीधन टुडू, सत्य शिक्षा नंद मुर्मु,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments