Wednesday, October 29, 2025
Homeआज तक का खबरजवाहर बाल मंच कांग्रेस कमेटी का विस्तार

जवाहर बाल मंच कांग्रेस कमेटी का विस्तार

दारू से दिनेश कुमार की रिपोर्ट 

दारू( हजारीबाग): जवाहर बाल मंच, कांग्रेस कमिटि की विस्तार को लेकर गुरुवार को दारू प्रखंड के हरली स्थित राधे श्याम होटल में कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव शशि मोहन सिंह, जवाहर बाल मंच के जिला अध्यक्ष रिंकू कुमार ने संगठन के कार्यकर्ता के समक्ष प्रेस वार्ता कर संगठन के अहम कार्यों की जानकारी दी। प्रदेश सचिव ने कहा कि जवाहर बाल मंच 7 वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए बनाई गई संस्था है। संगठन का नाम भारत के पहले प्रधान मंत्री, पंडित जवाहरलाल नेहरू जो 20वीं सदी के सबसे महान विचारक, प्रशासक, राजनीतिज्ञ और रोल मॉडल में से एक थे इन्ही के नाम पर रखा गया है। इस संस्था की सभी गतिविधियाँ केवल बच्चों के लिए हैं। वही संगठन के जिला अध्यक्ष ने कहा कि जवाहर बाल मंच का जन्म बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को जगाने और पोषित करने के लिए गठित किया गया है। वैसे असहाय बच्चे जिनके माता-पिता नहीं है या उसके पास आर्थिक समस्या है ऐसे बच्चों को संस्था के माध्यम से उसे पढाया लिखाया जा सकेगा। बाल विवाह, बाल शोषण या बच्चों पर किसी तरह का शोषण को रोकना संगठन की प्राथमिकता है, इस कार्य को लेकर बच्चों को संगठन से जोड़ने के लिए जिला एवं प्रखंड स्तर पर समिति बनाई जा रही है। मौके पर 20 सूत्री उपाध्यक्ष कैलाशपति देव, जवाहर बाल मंच के जिला संयोजक अरविंद कुमार, प्रखंड महासचिव विजय राम, जिला संयोजक आरती देवी, प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद, शैलेश उपाध्याय एवं अन्य लोग शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments