Saturday, November 1, 2025
Homeआज तक का खबरRanchi Road Accident: रांची में ट्रक-बस के बीच भीषण टक्कर, दो की...

Ranchi Road Accident: रांची में ट्रक-बस के बीच भीषण टक्कर, दो की मौके पर मौत, कई घायल

रांची : झारखंड की राजधानी रांची-खूंटी मेन रोड दो वाहनों के बीच जबरदस्त भिडंत हो गया। तुपुदाना फ्लाईओवर के नीचे बालू लदे हाईवा एवं बस के बीच आमने सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल हो गए।

बता दें कि दो लोगों को गंभीर स्थिति में पुलिस द्वारा राज हॉस्पिटल इलाज के लिए ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पटना से चाईबासा जा रही मां विषहरी रथ पटना से चाईबासा लौट रही थी। वहीं, बालू लदे हाईवा रिंग रोड के साइड रोड से नामकुम की ओर जा रहा था।

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने क्या बताया

ब्रिज के नीचे रांची खूंटी मुख्य सड़क पर दोनों गाड़ियां आपस में टकरा गई। घटना सुबह 5 बजे की है। पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों गाड़ियों को सड़क से किनारे कर आवागमन को सामान्य बनाया।

इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि ब्रिज के नीचे जोरदार आवाज हुई, लोग वहां पहुंचे तो देखा कि दोनों गाड़ियां आपस में टकरा गई है। दोनों गाड़ियां काफी स्पीड में थी, जिस कारण दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments